परिवहन समस्याओं के समाधान को लेकर सीजीएम से मिला कोयलांचल परिवहन संघ का शिष्टमंडल

कोरबा-कुसमुंडा। कोयलांचल परिवहन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) राजेश कुमार गुप्ता से सौजन्य मुलाकात कर परिवहन कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने परिवहन व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों के समाधान की मांग करते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

संघ के पदाधिकारी अमरिक सिंह रिंकू ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवहन कार्यों में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाएगा, ताकि वाहन संचालकों एवं ठेकेदारों को कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोयला उत्पादन व परिवहन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

बैठक के दौरान परिवहन संघ के सदस्यों ने समस्याओं के समाधान को लेकर सीजीएम की सकारात्मक पहल और संवेदनशील रवैये की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। संघ ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन के हस्तक्षेप से परिवहन व्यवस्था और अधिक सुचारु एवं प्रभावी होगी।