‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: घंटाघर मुख्य मार्ग पर हुआ पौधारोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बुधवार को निहारिका टॉकीज से घंटाघर मुख्य मार्ग तक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाना केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित संजय सिंह, सुभाष भादे, राजीव राय, सच्चिदानंद, भुनेश्वर तिवारी, प्रदीप सोनी एवं अन्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की।