कोरबा। दादर चौक के समीप आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
रथयात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी डी.के. सिंह, एएसआई ईश्वरी लहरे,एएसआईं मनोज राठौर, एएसआई परमेश्वर राठौर सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान पूरे आयोजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे।


पुलिस अधिकारियों ने रथयात्रा मार्ग पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर महत्वपूर्ण स्थान पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे यात्रा बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। श्रद्धालुओं और आयोजन समिति ने सुरक्षा के बेहतर इंतजामों के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

