जिले में औसत वर्षा संतोषजनक, किसानों के चेहरे खिले; अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार
कोरबा। कोरबा जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी बारिश से जिले का औसत वर्षा स्तर संतोषजनक रहा है। इससे किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी में राहत मिली है, वहीं गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाली में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा दीपका, पोंड़ी उपरोड़ा, भैंसमा, हरदीबाजार, बरपाली, कटघोरा और दर्री क्षेत्र में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोरबा तहसील में सामान्य से बेहतर वर्षा हुई, जबकि अजगरबहार और करतला में अपेक्षाकृत कम बारिश दर्ज की गई।
वहीं, जिले में सबसे कम वर्षा पसान तहसील में दर्ज की गई, जिससे यह क्षेत्र अन्य तहसीलों की तुलना में पीछे रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में मानसून सक्रिय रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी, जबकि प्रशासन ने भी लोगों से लगातार बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















