बालको और दर्री क्षेत्र का किया निरीक्षण, पार्षदों व अधिकारियों के साथ लिया हालात का जायजा
कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सोमवार को बालको एवं दर्री क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्षदगण और नगर निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया तथा राहत कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी जमा है, वहां आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर तेजी से निकासी की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाएं नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नगर निगम की टीम लगातार मैदान में मौजूद है और जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि जलभराव या अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

