शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने सड़क पर उतरे पुलिस अधिकारी, प्रमुख चौक-चौराहों का किया निरीक्षण

कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने रविवार को विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात संचालन, नो-एंट्री व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी (यातायात)डी.के.सिंह,कोतवाली टी आईं प्रमोद डडसेना के निर्देशन में यातायात विभाग के एएसआई ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात की स्थिति का निरीक्षण करते हुए नियमों के प्रभावी पालन, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा नो-एंट्री व्यवस्था को और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने की अपील की गई।