राशन कार्ड और जॉब कार्ड संबंधी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण, बढ़ा लोगों का भरोसा
कोरबा।शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में सीएम हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को त्वरित राहत मिल रही है।
विकासखंड करतला के ग्राम चैनपुर निवासी कृष्ण पाल एवं विजय सिंह राठौर ने नवीन राशन कार्ड जारी करने के लिए सीएम हेल्पलाइन में आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद जनपद पंचायत करतला द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर हितग्राही को नया राशन कार्ड जारी कर दिया गया।
इसी तरह ग्राम रोगदा निवासी वेदराम पटेल के राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने संबंधी आवेदन का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नाम दर्ज कर दिया गया।
वहीं ग्राम रीवापार निवासी ऋषभ पटेल द्वारा जॉब कार्ड सत्यापन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया।
प्रशासन का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान से नागरिकों का शासन की कार्यप्रणाली पर विश्वास मजबूत हो रहा है।
विभिन्न विभागों की सक्रियता से लोगों को घर बैठे समस्याओं का समाधान मिल रहा है और शासकीय योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

