180 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने निकाला मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
कोरबा। मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर ने किया।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी डी.के. सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन आस्था शर्मा, सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली एम.बी. पटेल, थाना प्रभारी परमानंद राठौर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च में जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों के लगभग 180 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों, ताजिया जुलूस मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

