कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने अडानी पावर प्लांट में चोरी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता और सीसीटीवी निगरानी की मदद से आरोपियों को चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में देर रात सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं। संदेह होने पर तत्काल निगरानी बढ़ाई गई और घेराबंदी कर चार युवकों को परिसर के भीतर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की नीयत से प्लांट में प्रवेश करना स्वीकार किया।
सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ (20 वर्ष), सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी (24 वर्ष), शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव (26 वर्ष) तथा संपत कुमार धीवर (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

