कोरबा, विकासखंड कोरबा के अंतर्गत आने वाले बरपाली गांव के दो मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या 4 साल से बनी हुई है। प्रशासन के द्वारा लगाए गए सुशासन तिहार में यह मामला पहुंचा। लोगों ने अधिकारियों से कहा कि समस्या हल करने के लिए उनके क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाए। बताया गया कि बरपाली शिविर में लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन दिया। इनमें से कुछ ही समस्याएं हल हो सके जबकि बहुत सारे आवेदनों को अगले 30 दिन के लिए किनारे किया गया मतलब यह है कि इतनी अवधि में इनका निराकरण करना संभव हो सकेगा। हमारे संवाददाता चंद्रेश कश्यप ने बताया कि सुशासन कैंप में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या आई। स्थानीय लोगों ने कोलापारा और दास मोहल्ला में दो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। अधिकारियों को बताया गया की 9 वोल्टेज का मसला कोई अभी से नहीं बल्कि पिछले 4 साल से बना हुआ है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन और बिजली कंपनी के अधिकारियों को कई मौके पर अवगत कराया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

