कोरबा।सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा के विभिन्न पदों का परिणाम 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं ने सफलता हासिल की है।
भर्ती परीक्षा का परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.inपर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी परिणाम प्रदर्शित किया गया है।
सभी सफल अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है, जहां अभ्यर्थियों को प्रारंभिक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में नहीं आने की सलाह दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

