कोरबा।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसईबी चौकी प्रभारी तथा पुलिस स्टाफ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, मस्जिदों के आसपास और प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पर्व को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

