कम्प्यूटर, स्टेनोग्राफी और सिलाई टेक्नोलॉजी ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण, विभिन्न वर्गों के लिए सीटें निर्धारित
कोरबा।शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोरबा में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी स्वयं अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्था में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिन्दी) तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी एवं एससीवीटी) व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा। कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में 24 अनुसूचित जनजाति एवं 24 सामान्य सीटें उपलब्ध हैं। वहीं स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिन्दी) में भी 24 अनुसूचित जनजाति तथा 24 सामान्य सीटें निर्धारित की गई हैं। सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 20 अनुसूचित जनजाति सीटें तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एससीवीटी) में 20 सामान्य सीटें उपलब्ध रहेंगी।
ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से प्रारंभ होकर 15 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दी गई है। विभाग द्वारा सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी से जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

