कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में अवैध कब्जा रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान, ट्राई सायकिल मरम्मत, पेयजल समस्या, नकल दिलाने, महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने, अतिक्रमण हटाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा जांच, सीमांकन और मानदेय भुगतान सहित कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की प्राथमिकता से जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल,ओंकार यादव,डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

