जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सीपीआर अवेयरनेस एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन

कोरबा।समाज सेवा एवं जनजागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने जिफ्सा इंस्टीट्यूट के सहयोग से पाम मॉल कोरबा में सीपीआर अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की जीवन रक्षक तकनीक से परिचित कराना और आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक सहायता देने के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमाकर शिंदे (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर – हेल्थ), डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन एवं  अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर नागरिक को सीपीआर का ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि समय पर दी गई सही सहायता किसी की जान बचा सकती है।


जिफ्सा इंस्टीट्यूट के सर्टिफाइड फर्स्ट एड ट्रेनर श्री अभिषेक मसीह ने मैनिक्विन पर सीपीआर की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को चेस्ट कंप्रेशन, रेस्क्यू ब्रीदिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की सही तकनीक सिखाई गई।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए सीपीआर संबंधी जानकारीपूर्ण पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी प्रियम अग्रवाल (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), जेसी सीए आशीष अग्रवाल, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसी बहाउद्दीन अहमद, जेसी नितिन सबरवाल, जेसी शिव अग्रवाल, जेसी पूर्णिमा सोनी और जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने युवाओं से समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की।

अंत में जेसी प्रियम अग्रवाल ने सभी अतिथियों, जिफ्सा इंस्टीट्यूट, पाम मॉल प्रबंधन और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।