सड़क हादसे रोकने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा, कसनिया मोड़ पर अतिरिक्त सुधार के निर्देश
कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सड़क सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर नवपदस्थ आरटीओ अतुल असैया ने बुधवार को पुलिस विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के ब्लैक स्पॉट्स का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
संयुक्त टीम ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए गए सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पाया कि कई संवेदनशील स्थानों पर रंबलर स्ट्रिप, कैट आई, क्रैश बैरियर, सूचनात्मक बोर्ड और गति संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वहीं कसनिया मोड़ स्थित नए ब्लैक स्पॉट का विशेष निरीक्षण किया गया। टीम ने यहां दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए और अधिक सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता जताई।
अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं से लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया जाएगा, ताकि जल्द आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
आरटीओ अतुल असैया ने पदभार संभालने के दूसरे ही दिन सड़क सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चलाएगा और ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

