महंगाई और ईंधन संकट पर कांग्रेस का हमला, केंद्र- राज्य सरकार पर साधा निशाना
कोरबा।पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आवाहन पर रविवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमेर स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर पेट्रोल पंपों में ईंधन की कमी गहरा रही है, वहीं दूसरी ओर दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक महंगाई की मार से बेहाल हैं, लेकिन सरकार सिर्फ प्रचार और खोखले वादों में व्यस्त है।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। सरकार की इन नीतियों के खिलाफ जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे,मंडल अध्यक्ष सेन्द्रीपाली अमीर खान, विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल, इब्राहिम फारुकी, रोशन खांडे, सूरज सोनी, धनाराम खांडे, अखिलेश कुर्रे, रामधन मिरी, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी और ईंधन संकट को दूर नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
