उड़िया भाषा से हुई शुरुआत, सात दिवसीय आयोजन में भाषाओं और संस्कृति का संगम
कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से सात दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, प्रेम और सांस्कृतिक एकता की भावना विकसित करना है।
उत्सव का शुभारंभ उड़िया भाषा के सामान्य परिचय के साथ किया गया। इस दौरान विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भारत की “अनेकता में एकता” की भावना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नई भाषाओं, उनकी संस्कृति, इतिहास, कला, संगीत, नृत्य, खेल और प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में रोचक जानकारी दी गई। साथ ही उड़िया भाषा में सामान्य शिष्टाचार, गिनती और दैनिक उपयोग के शब्दों की जानकारी भी साझा की गई।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार साहू ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता हमारी सबसे बड़ी सांस्कृतिक शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को भी सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और शिव कुमार साहू द्वारा किया गया। सात दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
