गौशाला विकास और गौसेवा को नई दिशा देने का संकल्प
कोरबा। श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी (कोरबा) की वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जयन्त अग्रवाल को सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही गौसेवा और गौशाला विकास को लेकर सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
समिति में श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और चंद्रप्रकाश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए श्रीमती उमा बंसल, श्रीमती मनीषा संदीप गोयल, श्रीमती श्रद्धा केडिया एवं श्रीमती मनीषा अग्रवाल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी में राधेश्याम अग्रवाल (पिंटू) को सचिव, मनीष अग्रवाल को सह सचिव, देवाशीष केडिया को कोषाध्यक्ष तथा शौर्य अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय अग्रवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि समिति द्वारा गौशाला के विकास, गौवंश की बेहतर देखभाल और सेवा कार्यों के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों को गौसेवा से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
