बालकोनगर जोन में सुशासन शिविर, 19.84 करोड़ के 76 कार्यों में तेजी
कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत बुधवार को नगर पालिक निगम कोरबा के बालकोनगर जोन में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि आम जनता से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी इंश्योर टीम प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करेगी ताकि समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके और जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।
शिविर में सभापति नूतन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का बेहतर माध्यम बनकर उभरा है तथा इससे लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान संभव हो रहा है।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिविर स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद सत्येन्द्र दुबे, बद्रीकिरण, मंगल बंदे, तरूण राठौर, चंदा देवी, रजत खुंटे, निर्मल कुमार, हेमलता निर्मलकर सहित निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
19.84 करोड़ के 76 विकास कार्य स्वीकृत
नगर निगम द्वारा बालको जोन क्षेत्र में 19 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से 76 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 40 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 28 कार्य प्रगति पर हैं और शेष कार्य प्रक्रियाधीन हैं।
पीएम आवास योजना में भी प्रगति
प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-1 के अंतर्गत बालको जोन में 127 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 112 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 151 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 3 पूर्ण, 41 निर्माणाधीन तथा 106 मकानों के डिस्मेंटलिंग का कार्य जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
