कोरबा।सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनीष चंद्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस को युवक का मोबाइल लॉक स्थिति में मिला, जिसे खुलवाने पर मौत से पहले बनाया गया वीडियो और चैटिंग सामने आई है।
जानकारी के अनुसार मनीष चंद्रा मूल रूप से दीपका विजयनगर क्षेत्र का निवासी था और वर्तमान में अपने जुड़वा भाई के साथ 15 ब्लॉक में रह रहा था। वह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और परिवार का कमाऊ सदस्य था।
घटना के समय उसके माता-पिता विजयनगर स्थित निर्माणाधीन मकान की देखरेख के लिए गए हुए थे।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि जिस युवती से मनीष का प्रेम संबंध था, उसी से संपर्क कर मोबाइल का पासवर्ड प्राप्त किया गया। मोबाइल खोलने पर एक वीडियो मिला, जिसे मनीष ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड कर युवती को भेजा था। साथ ही दोनों के बीच की चैटिंग भी सामने आई है।
परिजनों का आरोप है कि संबंधित युवती लगातार मनीष पर मानसिक दबाव बनाती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। भाई के अनुसार मनीष युवती के लिए अपनी और अपनी मां की आईडी से ऑनलाइन सामान भी खरीदकर देता था। बताया गया कि किसी न किसी बात को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मोबाइल से मिले वीडियो, चैटिंग और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
