सुशासन तिहार में दिव्यांग भगत राम को मिला सहारा, बैसाखी बनी नई उम्मीद की ताकत

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों के लिए राहत और संवेदना का माध्यम बनता जा रहा है। शासन की पहल से जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम दादर कला निवासी दिव्यांग भगत राम को जनसमस्या निवारण शिविर गिधौरी में बैसाखी प्रदान की गई। मधुमेह की गंभीर बीमारी के कारण ऑपरेशन के दौरान उनका एक पैर निकालना पड़ा था, जिसके बाद उनका जीवन संघर्षों से भर गया। परिवार की जिम्मेदारियां होने के बावजूद चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें तत्काल बैसाखी उपलब्ध कराई गई। बैसाखी मिलते ही भगत राम के चेहरे पर राहत और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

भावुक होकर उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब वे स्वयं चल-फिर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन की इस पहल ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगा दी है।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन द्वारा जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।