कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। किसानों को नई ऊर्जा और मजबूत संबल मिल रहा है।
इसी क्रम में ग्राम गिधौरी निवासी 52 वर्षीय किसान दीनदयाल यादव की समस्या का समाधान सुशासन तिहार शिविर में किया गया। श्री यादव खेती के साथ-साथ सिलाई कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास लगभग दो से ढाई एकड़ कृषि भूमि है, लेकिन सिंचाई की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 1.5 एचपी विद्युत पंप प्रदान किया गया।
लगभग 15 हजार 875 रुपये मूल्य का यह पंप अब उनके खेतों में सिंचाई कार्य को सुगम बनाएगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा।
पंप मिलने पर दीनदयाल यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। अब उनकी खेती कार्य सुगम हो सकेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
सुशासन तिहार के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मिल रहे ऐसे संबल से न केवल कृषि कार्यों को नई गति मिल रही है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
