कोरबा। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की विशेष जांच में जिले के कई खाद्य सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। रायपुर लैब से रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने संबंधित प्रकरण एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किए, जहां सुनवाई के बाद अलग-अलग कारोबारियों पर 25 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।
विभाग द्वारा हाल ही में शहर और उपनगरीय क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान मिष्ठान भंडार, डेयरी, होटल और किराना दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर लैब भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में खामियां मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख रुपये, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार रुपये, मुरली होटल और बिकानेर स्वीट्स पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार रुपये, श्याम स्वीट्स पर 25 हजार रुपये, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार रुपये और सुनिता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
इसके अलावा बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नैचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं।
इधर विभागीय टीम ने बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले में भी फूड स्टॉलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को खाद्य लाइसेंस रखने, दर सूची प्रदर्शित करने, सीमित मात्रा में फूड कलर उपयोग करने और एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए।
नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
