प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 1.4 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, मोबाइल हेल्थ वैन से दूरस्थ गांवों में इलाज
बालको ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
“मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” थीम पर आधारित इस अभियान में घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया के शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना और अत्यधिक पसीना आने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मलेरिया से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
बालको द्वारा संचालित प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत पिछले एक वर्ष में 1.4 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक बैठकें, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता और बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समुदाय ही विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी बीमारी की रोकथाम, समय पर उपचार और जनभागीदारी के जरिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
