खुटाकड़ा से घिनारा तक सड़क मार्ग निर्माण का भूमिपूजन 9 मई को, विधायक फूल सिंह राठिया करेंगे शिलान्यास

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। खुटाकुड़ा से धिनारा तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया के कर कमलों से 9 मई 2026 (शनिवार) को शाम 4 बजे ग्राम खुटाकुड़ा एवं सुवरलोट चौक, बोरई नाला के पास इस सड़क मार्ग का भूमि पूजन सम्पन्न होगा।

विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा, धिनारा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस विकास कार्य का साक्षी बनने की अपील की गई है।

यह सड़क मार्ग क्षेत्र के विकास में “विकास की ओर एक और कदम” साबित होगा।