कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक फूल सिंह राठिया ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विधायक ने ग्राम पंचायत बरपाली के आश्रित ग्राम कलमीटिकरा स्थित प्राथमिक शाला और ग्राम पंचायत बासीन स्थित माध्यमिक शाला में अहाता (बाउंड्री वॉल) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करना बेहद आवश्यक है। अहाता निर्माण से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा स्कूल परिसर में अनुशासनपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनेगा।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने शिक्षा को क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव बताया। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि लंबे समय से स्कूल परिसर में अहाता निर्माण की मांग लंबित थी, जिसे अब विधायक ने पूरा कर दिया।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक फूल सिंह राठिया लगातार विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी के बाद अब शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे इन कार्यों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
