Blog
पावर हब में बिजली संकट गहराया, 215 बार गुल हुई बिजली
आंधी-बारिश के बाद 24 गांव अंधेरे में, कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल
कोरबा। प्रदेश को बिजली आपूर्ति देने वाले पावर हब कोरबा में ही बिजली व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल महीने में 215 से अधिक बार बिजली आपूर्ति बाधित होने का रिकॉर्ड सामने आया है।
कोरबा शहर के साथ दर्री-जमनीपाली, बालको और कुसमुंडा क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली की आंख-मिचौली जारी है। बार-बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं के एसी, टीवी, पंखे और फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हो रहे हैं।
मंगलवार को आए तेज अंधड़ और खराब मौसम के कारण स्थिति और बिगड़ गई। कई इलाकों में देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। वहीं कुदमुरा और करतला क्षेत्र के करीब 24 गांव दूसरे दिन भी अंधेरे में डूबे रहे। जानकारी के अनुसार बैगामार, बरपाली और जिल्गा क्षेत्र में तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
सीएसईबी के कोरबा ग्रामीण संभाग के डीई एस.के. सोनी ने बताया कि समस्या की जानकारी विभाग को है और सुधार कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पत्थलगांव से भी होती है, इसलिए वहां की व्यवस्था बहाल होने के बाद ही पूरी तरह सुधार संभव हो पाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
