कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के तत्वावधान में 3 मई 2026, रविवार को चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल औरा गोल्ड में आयोजित होगा, जिसमें हृदय रोग के उपचार में एडवांस कार्डियक केयर और स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन विषय पर विशेष संभाषा परिषद आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत नोरगे उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का आयोजन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा, ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बेंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस दौरान ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बेंगलुरु के मैनेजर निशांत राज हृदय रोगों में आधुनिक उपचार पद्धतियों और स्मार्ट ईसीजी तकनीक पर विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही चिकित्सकों के बीच अनुभव साझा करने और विषय पर चर्चा भी होगी।
सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिले के बीएएमएस चिकित्सक, बैसाख नायर, नमित श्रीवास्तव एवं कोऑर्डिनेटर गोवर्धन साहू सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
