कोरबा।जिले के ग्राम बांधाखार स्थित एक कोल प्लांट में बुधवार की अर्धरात्रि लगभग 1:45 बजे बड़ी दुर्घटना हो गई। प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही समूह के चाकाबूढ़ा स्थित एसीबी प्लांट से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस हादसे के कारण प्लांट में बिजली का उत्पादन पूरी तरह ठप्प हो गया है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्लांट में एक वैकल्पिक (दूसरा) पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उत्पादन दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
