कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिव्या ज्वेलर्स में हुई थी चोरी
प्रार्थी अखिल कुमार देवांगन निवासी एमपीटी नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.04.2026 को लगभग 12:15 बजे उसकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं।
त्वरित पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं जिला ऑटो संघ के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपियों को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
1 नासिर मोल्ला (41 वर्ष) नवापल्ली, बारासत, नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
2 सजना बीबी (40 वर्ष) सेकंड नवापल्ली, बारासत, नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
3 मिथुन चक्रवर्ती (38 वर्ष) रामचंद्रपुर, निहती, नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
4 तापसी दास (38 वर्ष) बारासत, नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
5 गुलापी दास (55 वर्ष) सेकंड बेरा चांपा, देगंगा, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल
बरामदगी एवं जब्ती
चोरी गए दो सोने की चेन एवं एक सोने का लॉकेट सहित कुल लगभग 4,50,000 रुपये (साढ़े चार लाख रुपये) मूल्य की ज्वेलरी बरामद की गई
घटना में प्रयुक्त XUV300 कार जब्त की गई
अपराध का तरीका
आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया जाता था
गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करती थीं
आभूषण देखने के दौरान दुकानदार/कर्मचारियों का ध्यान भटकाती थीं
उनके साथी मौके का फायदा उठाकर आभूषण चुपचाप अपने कब्जे में लेकर निकल जाते थे
वारदात के तुरंत बाद आरोपी वाहन से तेजी से स्थान बदलकर दूसरे शहर/राज्य की ओर निकल जाते थे
अन्य खुलासे
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि ये गिरोह पश्चिम बंगाल के राणाघाट, मालदा एवं सिलीगुड़ी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदातें कर चुका है तथा छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहर इनके टारगेट में थे।
कानूनी कार्रवाई
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(A) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
कोरबा पुलिस शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का आभार व्यक्त करती है, जिनके द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई। साथ ही जिला ऑटो संघ के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं एवं उन्हें चालू स्थिति में रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
