वैवाहिक सीजन में मालवाहक वाहनों में बाराती ढोने पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती,जान की परवाह नहीं, पेनाल्टी की जा रही

कोरबा।वैवाहिक सीजन शुरू होने के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का टोटा हो रहा है और ऐसे में मालवाहकों का विकल्प लेने की जोखिम कई मामलों में लोग उठा रहे हैं। इस तरह की हरकत पर पुलिस ने निगरानी रखी है। पेनाल्टी लगाने के साथ चालकों को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर यहां कार्रवाई शुरू की है। विभिन्न प्वाइंट पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ एसआई और एएसआई भी मौजूद हैं।

मालवाहकों में ढोए जा रहे बाराती
बताया गया कि मालवाहकों में मजदूरों के अलावा बारातियों को ढोने का काम किया जा रहा है। यह नियमों के खिलाफ है और जोखिम की आशंका को भी जन्म देता है।

पेनाल्टी के साथ समझाइश
पुलिस ने कई ऐसी गाड़ियों को पकड़ा और उन पर पेनाल्टी ठोंकी। इस अभियान को पूरे वैवाहिक सीजन तक जोरशोर से चलाना तय किया गया है।

पुलिस ने कहा- कोई तर्क नहीं सुने जाएंगे
पुलिस ने कहा कि जिस काम के लिए पैसेंजर वाहन का विकल्प मौजूद है, उसकी अनदेखी क्यों करना। ऐसे प्रकरणों में वाहन चालक या उसमें यात्रा करने वाले लोगों के कोई तर्क नहीं सुने जाएंगे। आवागमन को व्यवस्थित रखने की कोशिशों के बीच इस बात को भी देखा जा रहा है कि किसी भी कीमत पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न हो।