विधायक फूलसिंह राठिया ने सतनामी समाज को दी सौगात, पताढी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

कोरबा/पताढी। ग्राम पताढी में गुरु गद्दी एवं 100 गवां सतनाम विकास समिति के तत्वावधान में सतनाम सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसे सामाजिक एकता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजजनों और ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में विधायक राठिया ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मजबूत केंद्र साबित होगा। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्माराम पन्ना ने की, जबकि गुरु गद्दीधाम के संरक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में प्रधान सिंह तंवर (सरपंच, ग्राम पंचायत पताढी), प्रवीण ओगरे (अध्यक्ष, भूस्थापित मजदूर संघ एवं विधायक प्रतिनिधि), लखन लाल लहरें, रामायण रात्रे, गणेश राम बघेल, जवाहर डहरिया, अमर खांडे, रोशन खांडे, मोहन, गजानंद बंजारे, दिनेश कुर्रे, प्रकाश महंत (सांसद प्रतिनिधि), अखिलेश कुर्रे, धनाराम खांडे, शशि भारद्वाज, संतोष दास महंत, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार, अनिल खुंटे (जनपद पंचायत सदस्य), गेसराम मिरी (सचिव) एवं कमलेश अनंत (कोषाध्यक्ष) शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने सामुदायिक भवन निर्माण को क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताते हुए समिति की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भवन का उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों, शिक्षा और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे सामाजिक समृद्धि की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।