आत्मानंद कॉलेज में शिक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण पर हुई संगोष्ठी

कोरबा।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शिक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण – फुले और डॉ. अंबेडकर की साझा दृष्टि विषय पर एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

विषय विशेषज्ञ के रूप में महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेजी कुजूर (सहायक प्राध्यापक, हिंदी) ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से व्याख्यान दिया। संगोष्ठी का कुशल समन्वयन राजनीति विभाग के अतिथि व्याख्याता मधुसूदन मुकुल ने किया।

इस अवसर पर सुश्री दिव्या पटेल (सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी) और श्रीमती पूजा सिंह (सहायक प्राध्यापक, रसायन) ने अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा यशस्वी कौशिक ने फुले एवं अंबेडकर पर भावपूर्ण कविता का पाठ किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मधु यादव (अतिथि व्याख्याता, अर्थशास्त्र) ने किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन.एन. कंवर ने महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव, शैलेश महेश्वरी, आशिया खान, सुदीप्ता कुंडू, पूनम साहू, मानस सिंह, अतिथि क्रीडा सहायक सत्येंद्र कुमार सिंह, अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू सहित कार्यालयीन कर्मचारी आर.पी. कौशिक, एस.आर. निर्मलकर, कमला देवी मानिकपुरी और गुलाब की सक्रिय भागीदारी रही।