कोरबा।बालको नगर क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपए के सोने के जेवर और 1 लाख 46 हजार रुपए नकद पार कर दिए।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है और पारिवारिक कारणों से पिछले कुछ दिनों से बिहार गया हुआ था। इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित के एक रिश्तेदार ने अपने सोने के आभूषण भी उसके घर में रखे थे, जिन्हें भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















