काॅमर्स में डॉ.अल्का दुबे को पीएचडी की उपाधि            

डिजिटल मार्केटिंग का युवा ग्राहकों पर प्रभाव’ रहा शोध का विषय

कोरबा।ऊर्जानगर दीपका निवासी एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी राधाकृष्ण दुबे की सुपुत्री श्रीमती अल्का दुबे ने काॅमर्स विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

डॉ. अल्का दुबे ने “इम्पैक्ट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ऑन ऑनलाइन बाइंग बिहेवियर ऑफ यंग कस्टमर इन छत्तीसगढ़ विद रेफरेंस टू इलेक्ट्रॉनिक गुड्स” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उनके अध्ययन में डिजिटल मार्केटिंग के प्रभाव और युवाओं की ऑनलाइन खरीदारी की प्रवृत्ति का गहन विश्लेषण किया गया है।

वर्तमान में स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी (बलौदाबाजार) में काॅमर्स की व्याख्याता के रूप में कार्यरत डॉ. अल्का ने यह उपलब्धि डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय, करगीरोड-कोटा (बिलासपुर) के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के प्राध्यापक डॉ. विवेक बाजपेयी के मार्गदर्शन में हासिल की।

उनकी इस सफलता पर माताजी श्रीमती प्रभा दुबे एवं पति अंचल तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।