नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई,क्रेन से उठाई गई मोटरसाइकिलें

पहले अनाउंसमेंट, फिर सख्ती शराब चेकिंग के साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित

कोरबा। शहर में शराब चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस सख्ती बरत रही है। पाम मॉल के पास नो पार्किंग जोन में मोटरसाइकिल खड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पहले वाहन मालिकों को अलाउंस (समय) दे रही है कि वे अपनी मोटरसाइकिल हटा लें। अगर फिर भी वाहन नहीं हटाया जाता तो क्रेन से उठाकर जब्त कर लिया जा रहा है।

यह कार्रवाई मुख्य रूप से पाम मॉल क्षेत्र और आसपास के नो पार्किंग जोन में चल रही है, जहां शराब चेकिंग के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से जाम की समस्या बढ़ रही है, इसलिए ऐसी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लखन पटले, नीतीश ठाकुर,डीएसपी डी.के.सिंह,टीआई तेज यादव,ईश्वरी लहरे,रामनारायण रात्रे,हेड कांस्टेबल संतोष सिंह,लखन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।