एनकेएच में समग्र मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. रजनी वर्मा के मार्गदर्शन में मरीज हो रहे चिंतामुक्त
कोरबा।बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अवसाद, चिंता, अनिद्रा और नशे की लत जैसी परेशानियां अब हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही हैं।
ऐसे में न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीजों को समग्र और आधुनिक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अस्पताल में वरिष्ठ न्यूरो-मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा के नेतृत्व में मरीजों की स्थिति का गहराई से आकलन कर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाती है। इसमें काउंसलिंग, साइकोथेरेपी और आवश्यकता अनुसार दवाओं के माध्यम से इलाज किया जाता है।
यहां अवसाद,एंग्जायटी, अनिद्रा, तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं का प्रभावी उपचार किया जा रहा है। बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए अस्पताल में विशेष नशा मुक्ति सेवाएं भी शुरू की गई हैं, जिसमें शराब, तंबाकू, निकोटिन और अन्य मादक पदार्थों की लत से जूझ रहे मरीजों का वैज्ञानिक तरीके से इलाज किया जाता है।
डिटॉक्सिफिकेशन, बिहेवियर थेरेपी, काउंसलिंग और रिलैप्स प्रिवेंशन जैसी सुविधाएं मरीजों को स्थायी रूप से नशा मुक्त बनाने में मदद कर रही हैं। अब तक 200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है, जो यहां की सेवाओं की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक समस्याओं और नशे की लत को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय पर उपचार और परामर्श से व्यक्ति न केवल इन समस्याओं से उबर सकता है, बल्कि सामान्य जीवन में तेजी से वापसी भी कर सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















