निशा और सुशीला बनीं पुलिस सब-इंस्पेक्टर, गांव में हुआ भव्य सम्मान समारोह

कोरबा-बांकीमोंगरा।सरईपाली भठोरा गांव में उस समय खुशी और गर्व का माहौल बन गया, जब गांव की दो बेटियों निशा विंध्यराज और सुशीला विंध्यराज का चयन पुलिस उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उनका सार्वजनिक सम्मान किया।

बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के निकट आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।

कार्यक्रम में अमर सिंह कंवर, सुरेंद्र प्रसाद राठौर, देवप्रसाद राठौर, छतराम यादव, मसत राम विंध्यराज, बाबू जी, चंद्रा बिंझवार, मनजीत यादव, नरेंद्र प्रसाद, विजय, गोलू कंवर, सूरज सिंह, गरुड़ सिंह, नोनी बाई, जय सिंह बिंझवार, भूपेंद्र, सुखनंदन कंवर, सुखेन, रमेश विंध्यराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।