Blog
राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा प्रवास पर, हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह में होंगे शामिल
कोरबा।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे।
जानकारी के मुताबिक राज्यपाल श्री डेका प्रातः 7:30 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे वे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) के लिए प्रस्थान करेंगे।
यहां राज्यपाल सुबह 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे और वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे।
कार्यक्रम में सहभागिता के बाद राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (जिला बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे।
राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















