बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस उत्सव में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार, बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी एवं नंद घर के स्टॉल्स का अवलोकन किया। चाक से मिट्टी के बर्तन बनाने और कोसा सिल्क से साड़ी बुनाई के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम के दौरान 15 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही ‘कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट का अनावरण तथा उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका ‘सृष्टि’ का विमोचन भी किया गया।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और आकर्षक बनाया।
बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि ‘उन्नति उत्सव’ महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। ‘उन्नति परियोजना’ महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाकर उन्हें मजबूत मंच प्रदान कर रही है।
उन्नति महासंघ की सीईओ श्रीमती अनुराधा सिंह ने बताया कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता से जोड़ने का माध्यम है। बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने भी परियोजना की सराहना की।
प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 561 से अधिक स्व सहायता समूहों में 6,003 से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
परियोजना का संचालन सोशल रिवाइवल ऑफ ग्रुप अर्बन रूरल एंड ट्राइबल (स्रोत) के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन वेदांता स्किल स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत फ्लैश मॉब के साथ हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















