कोरबा। कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र के सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
मृतक की पहचान करतला केरवाद्वरी निवासी 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, करन सिंह यादव अपने मित्र के साथ सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहली शिफ्ट पूरी करने के बाद ग्राम सरबुंदिया में निजी कार्य से गया था। लौटते समय उनकी बाइक की दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
दुर्घटना में करन सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मित्र और दूसरी बाइक का चालक भी घायल हुए हैं। राहगीरों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
उरगा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















