कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को जांच के लिए लंबित रखा गया है।
जनदर्शन में बिजली ओवर बिलिंग के मामले सबसे अधिक सामने आए। इस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सीएसईबी अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार जिले में लगातार विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक शिविर लगाकर लोगों के आवेदन लेकर शीघ्र परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान की जाए।
कार्यक्रम में बिजली बिल सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, तालाब मरम्मत, स्वास्थ्य सहायता, पीएम किसान सम्मान निधि, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध जांच कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















