स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती आज

कोरबा। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती कल 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।
कोरबा के घंटाघर मार्ग स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और स्व. बिसाहू दास महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान तथा जिला कांग्रेस कमेटी शहर केअध्यक्ष मुकेश राठौर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।