कोरबा। मारवाड़ी युवा मंच की कोरबा जागृति शाखा को संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में उत्कृष्ट शाखा का सम्मान दिया गया है।
मारवाड़ी युवा मंच का प्रांतीय अधिवेशन 30 मार्च 2026 को अकलतरा में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न शाखाओं ने भाग लिया।
अधिवेशन के दौरान कोरबा जागृति शाखा को जनसेवा, मानवसेवा एवं मंचीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए उत्कृष्ट शाखा एवं सक्रिय शाखा के रूप में सम्मानित किया गया।
जागृति शाखा, कोरबा की अध्यक्ष दुर्गा बजाज के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम ने समय-समय पर रक्तदान शिविर, समर कैंप, एग्जीबिशन, अमृतधारा, धार्मिक कार्यक्रम, शिक्षक दिवस एवं बाल दिवस जैसे अनेक सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इन गतिविधियों के कारण शाखा को यह सम्मान मिला है।
सम्मान मिलने पर शाखा की अध्यक्ष दुर्गा बजाज, सचिव दीपा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल ने सभी सदस्यों के समर्पण और सेवा भाव को श्रेय दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















