कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) “मोर ज़मीन मोर मकान” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका में 42 पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य शहरी विकास अभिकरण, नया रायपुर के पत्र क्रमांक 149198-01, 12 मार्च 2026 के अनुसार यह स्वीकृति जारी की गई है।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद दीपका परिसर में स्वीकृति पत्र एवं भवन अनुज्ञा (अनुमति) वितरण हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, उपाध्यक्ष संगीता साहू सहित पार्षदगण हिमांशु देवांगन, ज्योति तिवारी, शांति देवी राजपूत, निशु तिवारी एवं इस्तेखार अली आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।
साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह योजना प्रदेश में प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और प्रत्येक पात्र परिवार को अपना घर देने का संकल्प निरंतर पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















