कोरबा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसला बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व कमी की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती कर इसे मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।
गोपाल मोदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह साबित किया है कि वह हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















