कोरबा। राम नवमी के पावन अवसर पर श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से वर्ष 2024-2026 के लिए समाज का अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
समाज को सशक्त दिशा देने के लिए संरक्षक मंडल में शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी और नलिन भाई शाह को शामिल किया गया है।
वहीं मार्गदर्शक मंडल में विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान और मनसुख भाई (एमएल) पटेल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल किए गए हैं।
नई कार्यकारिणी में अतुल चौहान को सचिव और पियूष राठौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रोहित शाह, अतुल शाह, विशाल चावड़ा और भरत मकवाना को जिम्मेदारी दी गई है।
सह-सचिव के रूप में कल्पेश राठौड़ और प्रकाश पटेल, सह-कोषाध्यक्ष के रूप में नंदलाल जेठवा और तुषार चौहान तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में उमेश मकवाना को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में 11 सदस्यों की टीम भी बनाई गई है, जो समाज की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करेगी।
अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और नई टीम पूरी निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















