कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप के विशाल मैदान में बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है।
जिला पुलिस ने कथा स्थल तक आने-जाने वाले मार्ग, पार्किंग स्थल तथा प्रतिबंधित मार्गों के संबंध में विस्तृत रोडमैप (रूट) जारी कर दिया है।
इस रोडमैप के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा स्थल पहुंचने, पार्किंग करने और निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की स्पष्ट जानकारी दी गई है, ताकि कथा के दौरान यातायात सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















