कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं कथा स्थल का दौरा किया और लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था एवं सुगम आवागमन को लेकर बारीकी से जायजा लिया।
एसपी ने विशाल पंडाल, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग, पार्किंग स्थल, अस्थायी दुकानों और मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने पर विशेष फोकस किया गया है।
कथा का विवरण
तिथि: 28 मार्च 2026 से शुरू (5 दिवसीय)
कथावाचक: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
विशेष आकर्षण: कथा से एक दिन पूर्व ग्राम ढेलवाडीह से कथा स्थल तक 21 हजार महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो आयोजन को और भी ऐतिहासिक बनाएगी।
एसपी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, निगरानी व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल की मजबूत योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा एसडीओपी, दर्री सीएसपी, कटघोरा और बांकी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
प्रशासन और आयोजन समिति दोनों मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह धार्मिक आयोजन न केवल भव्य हो, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित भी रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















